{"_id":"5d065dc98ebc3e160f75326f","slug":"1560698300840-agra-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव में युवक को तमंचे की बट मारकर 40 हजार, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव में युवक को तमंचे की बट मारकर 40 हजार, मोबाइल लूटा
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के बरौली-कासिमपुर मोड़ पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने युवक के सिर में तमंचे की बट मारकर 40 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला युवक एक्सप्रेसवे पर दौलतपुर मोड़ से उतरकर अपने घर पैदल लौट रहा था। घर पहुंचे युवक ने सुबह बलदेव पुलिस का जानकारी दी।
थाना बलदेव के गांव हथकौली निवासी अजित सिंह पुत्र भूदेव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात करीब 10 बजे एक्सप्रेसवे के दौलतपुर मोड़ पर उतरा। इसके बाद अजित पैदल ही घर के लिए चल दिया। अजित बरौली-कासिमपुर मोड़ पर पहुंचा ही था बाइक सवार तीन लुटेरों ने पीछे से आकर उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी।
सड़क पर गिरे अजित से 40 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए। अजित घर पहुंचा तो पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। रविवार की सुबह परिजन और पीड़ित थाने पहुंचे। यहां पर अज्ञात लुटेरों की खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।