{"_id":"5d050b5e8ebc3e68f11dde9d","slug":"15606116662-agra-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबंगले में आज विराजेंगी अष्टसखियों संग वृषभानु नंदिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबंगले में आज विराजेंगी अष्टसखियों संग वृषभानु नंदिनी
विज्ञापन
श्रीजी मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। राधारानी की नगरी बरसाना में श्रीजी मंदिर के सेवायतों के विशेष आग्रह पर पहली बार अष्टसखियों के गांवों से ग्रामीण श्रीजी की प्रिय सखियों के विग्रहों को लेकर बरसाना पहुंचेंगे। जहां भानगढ़ पर अष्टसखियों के विग्रहों को महारानी राधिका के साथ फूलबंगले में विराजमान कराया जाएगा।
मंदिर सेवायत आचार्य मनोज कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे राधा बाग स्थित मोहन निकुंज आश्रम में बरसाना से सटे हुए गांवों से श्रीजी की अष्टसखियों के विग्रह आने शुरू हो जाएंगे। राधाबाग स्थित मोहन निकुंज से राधारानी की अष्ट सखियों के विग्रह रथों में विराजमान होकर बरसाना धाम की परिक्रमा करेंगे।
विग्रहों के साथ आए ग्रामीण रथ के आगे संकीर्तन करते चलेंगे। परिक्रमा पूर्ण होने पर अष्टसखियों को श्रीजी मंदिर ले जाया जाएगा, जहां श्रीजी के साथ उनकी प्रिय आठों सखियों को अलग-अलग फूलबंगले में विराजमान कराया जाएगा। शाम को भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
इन गांवों से आएंगे अष्टसखियों के विग्रह
ललिता सखी (ऊंचागांव), इंदु लेखा (आजनौंख), विशाखा सखी (कमई), चंपक लता (करहल), चित्रा सखी (चिकसौली), सुदेवी सखी (सुनहरा), तुंग विद्या (डभाला), रंग देवी (रांकौली)।
महोत्सव में शामिल होंगे ये संत
उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, विरक्त संत रमेश महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास, संत विनोद बिहारी दास महाराज महोत्सव में भाग लेंगे।