{"_id":"5d0134d9bdec22073073fc82","slug":"15603601447-agra-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की भूमि पर शौचालय बना दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की भूमि पर शौचालय बना दिए
विज्ञापन
Toilet
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मंदिर के नाम से दर्ज भूमि पर शौचालय निर्माण कराने के मामले में अरांव ब्लाक के दो पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गई है दोनों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। एक अन्य मामले में पंचायत सचिव व प्रधान ने मनमानी कर सार्वजनिक मार्ग पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवा दिया।
मामला विकास खंड अरांव तहसील सिरसागंज से जुड़ा है। ग्राम सभा आजमाबाद में दुर्गा मंदिर है। मंदिर के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने मालिकाना हक नहीं होते हुए भी तत्कालीन पंचायत सचिवों की मिली भगत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत निशुल्क शौचालय निर्माण का लाभ ले लिया। शिकायतकर्ता व प्रबंधक मेला दुर्गा जी मंदिर नीरज कुमार के अनुसार अलग-अलग कार्यकाल में तैनात रहे दो पंचायत सचिवों से कुछ लोगों ने मंदिर की भूमि पर 20 शौचालयों का निर्माण करा लिया है। वहीं शिकायत की पुष्टि होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद ने तत्कालीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर अभिलेख एक सप्ताह में देने को कहा है।
पंचायत सचिव व प्रधान की मिली भगत से विकास खंड टूंडला के गांव जहांगीरपुर में सार्वजनिक मार्ग पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण करा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्यामवीर सिंह नामक ग्रामीण के नाम बने शौचालय की शिकायत जब आईजीआरएस पोर्टल पर की तो ब्लाक स्तर के अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया।