फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 लाख की चपत लगी बिजली विभाग को

50 लाख की चपत लगी बिजली विभाग को

Fri, 07 Jun 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 लाख की चपत लगी बिजली विभाग को
टूटे बिजली के पोल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिले में गुरुवार को आई आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह पोल टूटने से आठ बिजली घरों में रात भर ब्रेक डाउन रहा। विभाग को भी करीब 50 लाख रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन

आंधी के चलते 35 से अधिक पोल टूटकर गिर पड़े। जबकि कई स्थानों पर पेड़ों के लाइनों पर टूटकर गिरने से भी बिजली की लाइनें टूट गई। इसका असर 200 से अधिक ग्रामों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। रात भर इन ग्रामों में अंधेरा पसरा रहा। आंधी बारिश का दौर थमने के बाद विभागीय कर्मी फॉल्ट तलाशने में जुट गए, लेकिन रातभर सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को भी फॉल्ट ठीक किए लेकिन विभाग को अभी पूरी तरह से आपूर्ति बहाल करने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

इन बिजली घरों पन पड़ा असर
आंधी का असर जनपद के नमेनी, नगला पीपल, सहावर ग्रामीण, सहावर टाउन, सोरों ग्रामीण, सोरों टाउन, अमापुर, वीनपुर बिजली घरों पर पड़ा। इन बिजली घर क्षेत्रों में पोल टूटने, लाइनों के गिरने की घटनाएं होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमेनी में हुआ सबसे अधिक असर
आंधी का सबसे अधिक असर नमेनी बिजली घर क्षेत्र में हुआ। इस बिजली घर क्षेत्र में सबसे अधिक 17 बिजली के पोल टूटे, जो जनपद टूटे बिजली पोलों की लगभग आधी संख्या है। विभाग इस क्षेत्र के टूटे पोलों को बदल कर नए पोल लगाने की कवायद कर रहा है।

आंधी से विभाग को काफी क्षति हुई है। विभागीय कर्मियों ने सात बिजली घरों में आपूर्ति को बहाल कर दी है। नमेनी में अधिक क्षति होने से इस क्षेत्र में कार्य चल रहा है। हरीमोहन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed