फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अंतर्राज्यीय असलाह सप्लायर गिरोह गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय असलाह सप्लायर गिरोह गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय असलाह सप्लायर गिरोह गिरफ्तार
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस ने सोमवार रात अंतर्राज्यीय असलाह सप्लायर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, रिवाल्वर सहित 10 शस्त्र और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी के नेतूत्व में पुलिस ने स्यौड़ी मोड़ यात्री प्रतीक्षालय पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से जितेंद्र निवासी नगला करन सिंह, फिरोजाबाद प्रमोद निवासी सहसपुर, नसीरपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी अभयजीत निवासी परौली सुहागनगर जैथरा एटा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, चार तमंचे 315 बोर, 2 तमंचा 32 बोर, 6 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सप्लायर उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों को भी अवैध शस्त्रों की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

जनपद में मिलता है हर वैरायटी का अवैध हथियार
कासगंज। जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी का यह पहला मामला नहीं हैं। वर्ष 2018 में पुलिस ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया। पकड़ी गई शस्त्र फैक्ट्रियों से रायफल, बंदूक जैसे हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने 19 जनवरी को सोरों पुलिस ने घटियारी के जंगल स्थित फैक्ट्री से दो अवैध बंदूक और दो रायफल बरामद किए। छह अप्रैल को दो रायफल, दो बंदूक एवं सात तमंचा बरामद किए। नौ अप्रैल को अमांपुर के करसाना से शस्त्र फैक्ट्री से एक बंदूक और एक तमंचा बरामद किया। 11 अप्रैल को सादिकपुर के जंगल स्थित शस्त्र फैक्ट्री से 52 तमंचा और दो रायफल बरामद किए। नौ सितंबर को सिढ़पुरा से 27 तमंचे, दो रायफल, एक बंदूक और अधबने हथियार भी मिले। वहीं 31 दिसंबर को अलग-अलग चार शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। यहां से पुलिस ने 80 तमंचे, 6 बंदूक, 11 पौनिया 34 कारतूस, 22 आरोपी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed