{"_id":"5cf6a9c5bdec22071d1c0419","slug":"155966918410-agra-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड होल्डअप का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली और सुन्नगढ़ी क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पटियाली, सुन्नगढ़ी पुलिस ने रोड होल्डअप कर लूटी गई नकदी और असलाह के बल पर लूटी गई ईको कार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
होली से पूर्व पटियाली क्षेत्र के रम्पुरा नहर पर कीलों के पटे डाल कर रोड होल्डअप की वारदात की गई थी। वहीं 19 मई को सुन्नगढ़ी क्षेत्र से ईको कार लूटी गई । मामले का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि घटनाओं के खुलासे को सुन्नगढ़ी पुलिस लगाई गई थी। सोमवार रात सुन्नगढ़ी, पटियाली पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना पर रम्पुरा नहर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को जायलो गाड़ी आती नजर आई। दी। चालक ने तेजी से गाड़ी मोड़ी तो गाड़ी खेत में घुस गई। कार में सवार चार आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों जिला शाहजहांपुर के गांव महोड़ा निवासी मोरपाल, जिला रामपुर की नई बस्ती निवासी आसिम, बदायूं के गांव पूढ़ा सराय निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी बदायूं के गांव गिनौरा निवासी विजेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। आरोपियों की कब्जे से लूटी गई ईको कार और 89980 रुपये, तीन नाजायज तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि लुटेरों ने दोनों घटनाएं स्वीकारी हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कई जिलों में फैला है नेटवर्क
कासगंज। लुटेरों का नेटवर्क रामपुर, मेरठ, शाहजहांपुर, बदायूं सहित कई जिलों फैला हुआ है। लुटेरों का गैंग बहुत बड़ा है। पुलिस गैंग को गिरफ्तार करने की तैयारी कर चुकी है। एसपी ने पटियाली और सुन्नगढ़ी पुलिस को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।