{"_id":"5cf6a6e1bdec22073b654066","slug":"1559668444330-agra-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराई बस, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराई बस, 30 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल/नौरमई (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर बिहार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही बस माइलस्टोन 85 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीस यात्री घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
मेरठ का रहने वाला वसीम बिहार के मुजफ्फरपुर से स्लीपर बस में करीब 40 सवारी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे बस जब करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास पहुंची, तभी अचानक चालक वसीम को झपकी आ गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
बस के टकराते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक सहित बस में बैठे करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस, पीआरवी, यूपी 100, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सैफई भेजा गया। मामूली घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।