{"_id":"5cf69614bdec22078a1fdab9","slug":"15596641441-agra-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों पर किया हमला, पथराव में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों पर किया हमला, पथराव में तीन घायल
विज्ञापन
पथराव के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। राया के मौहल्ला नई दिल्ली में सोमवार रात नमाज पढ़ रहे युवकों पर हमला हो गया। हमलावरों ने बाद में पथराव कर दिया, इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना के संबंध में पांच नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना राया के मौहल्ला नई दिल्ली में शुक्रवार को मस्जिद में जीशान और जुमेद इफ्तारी बांट रहे थे। लोग लाइन लगाकर इसे ले रहे थे। तभी शाहरूख लाइन तोड़कर आ गया और जबरन सामान उठा लिया। मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में मस्जिद में ही लोगों ने समझौता करा दिया। इसी मामले को लेकर सोमवार रात फिर मामला बढ़ गया।
सोमवार को जीशान और जुमैद नमाज अता कर रहे थे, तभी शाहरूख आ गया और दोनों युवकों पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। हमले में जीशान घायल हो गया। जानकारी होते ही भीड़ एकत्रित हो गई। शाहरूख, आबिद, अनवार, रईश आदि पांच छह अज्ञात लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रोहनलाल मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए और पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल जीशान, जुमैद और शाहरूख को उपचार के लिए हास्पिटल भिजवाया। इकरार ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।