{"_id":"5cf3ee60bdec220791792fe5","slug":"155949014116-agra-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने में लगा यमुना मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने में लगा यमुना मिशन
विज्ञापन
गोवर्धन क्षेत्र में टैंकरों से की जा रही है पानी की सेवा ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। स्वयंसेवी संस्था यमुना मिशन के प्रयासों से गिरिराज जी के आसपास के गांवों में टैंकरों से पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यमुना मिशन द्वारा परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ गांवों में जल सेवा अभियान शुरू किया गया है। संस्थापक प्रदीप बंसल के निर्देशन में टैंकरों से पानी, बंदर व गायों के लिए फल व सब्जी की व्यवस्था की गई है।
यमुना मिशन के दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है। ब्रज के गांवों पानी की सबसे ज्यादा समस्या बनी है। इसके लिए गोवर्धन कस्बा के साथ-साथ सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर, जतीपुरा, पूंछरी, महमदपुर, पाली, पाडर, नीमगांव, जमुनावता, पाली ब्राह्मणान, पैंठा आदि में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। गिरिराज जी की परिक्रमा मार्ग में बेजुवान गाय एवं बंदरों के लिए ककड़ी, टमाटर, पालक, तरबूज आदि की सेवा की जा रही है। गर्मी में वृक्षों के लिए प्रतिदिन सायंकालीन बेला में पानी लगाने की व्यवस्था की गई है।