{"_id":"5cf3ee5dbdec22071f56d59b","slug":"15594901385-agra-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"लस्सी विक्रेता की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लस्सी विक्रेता की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लस्सी विक्रेता की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। अभी तक कोतवाली पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कृष्णगंगा निवासी पंकज और भारत यादव पुत्रगण नत्थो यादव की चौक बाजार में लस्सी की दुकान है।
18 मई को लस्सी के पैसे मांगने पर दबंगों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में दोनों भाई घायल हो गए थे, पर भारत को सिर और हाथ में गंभीर चोटें लगी थी। 26 मई को भारत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो आक्रोश पनप गया। चौक बाजार में जाम लगाकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक-एक करके छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि रविवार को नक्कराची टीला निवासी शहनबाज उर्फ मैला पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।