फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ध्वस्त विद्युत व्यवस्था ने छीना चैन

ध्वस्त विद्युत व्यवस्था ने छीना चैन

Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
ध्वस्त विद्युत व्यवस्था ने छीना चैन
ध्वस्त विद्युत व्यवस्था ने छीना चैन - फोटो : अमर उजाला
एटा। भीषण गर्मी, तापमान कभी 45 तो कभी 46 डिग्री। सहारे के लिए पंखा, कूलर और एसी, लेकिन सब बेकार। विद्युत व्यवस्था पिछले दो दिनों से ऐसी चरमराई की आम जनमानस का चैन छिन गया। हर दस मिनट में हो रही ट्रिपिंग के चलते लोग जहां गुुरुवार रात सो नहीं पाए तो शुक्रवार को भी बिजली ने उन्हें चैन नहीं लेने दिया। ऐसे में सड़क, छतों पर टहलकर लोगों ने रात गुजारी।
विज्ञापन

शहरी खंड को 24 घंटे अनवरत आपूर्ति के आदेश दम तोड़ रहे हैं। कई दिनों से चरमरा रही व्यवस्थाएं शुक्रवार को पूरी तरह से दम तोड़ गईं। दिन में घंटों गुल रही बिजली का बदहाल खेल शाम से शुरू हुआ। हर बीस मिनट पर ट्रिपिंग के चलते लोग परेशान हो गए। परेशान लोग घरों के बाहर आकर बिजली का इंतजार करते दिखाई दिए। रात 12 बजे के करीब आपूर्ति सुचारु हो सकी। लेकिन ट्रिपिंग जारी रही। शनिवार को भी हालात नहीं सुधरे। सुबह से शुरू हुई आंख मिचौनी का खेल दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

एमडी पोर्टल पर शिकायत
परेशान लोग कंट्रोल रूम के साथ विभागीय अधिकारियों के फोन खटखटाते रहे। वहीं कुछ लोगों ने एमडी पोर्टल पर भी अव्यवस्थाओं की शिकायत दर्ज कराई। शांती नगर निवासी कुछ लोगों ने साढ़े ग्यारह पर डाले संदेश में लिखा, दस बजे से अब तक बारह बार जा चुकी है बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में सही रिकार्ड नहीं
बिजली विभाग नाकामी छिपाने के लिए लॉग शीट पर सही जानकारी नहीं भर रहा। कंट्रोल रूम पर रखे रजिस्टर में ट्रिपिंग-फाल्ट की सूचना दर्ज नहीं की जा रही। अमर उजाला टीम के अनुसार रजिस्टर पर शट डाउन का समय तो दर्ज है लेकिन ट्रिपिंग-फाल्ट का कोई रिकार्ड नहीं मिला। इतना ही नहीं यहां तैनात कर्मचारी फाल्ट-ट्रिपिंग की जानकारी केे लिए भी एक्सईएन एसडीओ से कहलवाने की बात कहते हैं।
विद्युत पोल से टकराया ट्रक, 20 मोहल्लों की बिजली गुल
शुक्रवार का दिन विद्युत उपभोक्ताओं के लिए परेशानी भरा रहा। पूरा शहर जहां फाल्ट, ट्रिपिंग एवं अघोषित कटौती से जूझ रहा था। वहीं जीटी रोड पर हुए हादसे के बाद ठंडी सड़क बिजलीघर के बीस से अधिक मुहल्लों की बिजली 22 घंटे से अधिक गुल रही। इस दौरान लोग हवा पानी के लिए तरस गए। बहुमंजिला घरों में रह रहे लोगों का तो और भी बुरा हाल था। इनर्व र भी डिस्चार्ज हो गए। इससे मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि चलती लाइन पर हुए हादसे के तुरंत बाद लाइन ट्रिप हो गई नहीं तो व्यस्ततम जीटी रोड पर बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली विभाग ने मामले की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दे दी लेकिन 17 घंटे तक ट्रक नहीं हटा। संदीप कुमार, जेई ठंडी सड़क के अनुसार चार बजे ट्रक हटने के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो सका।
पांच लाख से अधिक का नुकसान
ट्रक की टक्कर से हुए नुकसान का आंकलन पांच लाख रुपये से अधिक निकल गया। जेई संदीप कुमार के अनुसार हादसे के बाद सराया मिश्र, जीटी रोड, डाक बंगलिया, विजय नगर, एमपी नगर, हाता सोबरन सिंह, हाता प्यारेलाल आदि मोहल्लों की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। दिन में 3.40 बजे मरम्मत काम शुरू हो गया। बताते चलें कि एचटी व एलटी लाइन के साथ ही दो खंभे टूट गए।

46 डिग्री से पार हुए तापमान एवं बढ़े लोड के चलते उपकरण धोखा देने लगे। इसके चलते ट्रिपिंग फाल्ट बढ़ गए। लेकिन सक्रिय टीमें आपूर्ति सुचारु करती रहीं। गर्मी के दिनों में लोग आवश्यक उपकरणों का ही प्रयोग करें।
योगेश कुमार, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed