फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली समस्या समाधान के लिए खुलेंगे कस्टमर केयर सेंटर

बिजली समस्या समाधान के लिए खुलेंगे कस्टमर केयर सेंटर

Sun, 02 Jun 2019 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या समाधान के लिए खुलेंगे कस्टमर केयर सेंटर
डैमो
मथुरा। बिजली की समस्या समाधान के लिए अब बार बार बिजली अफसरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शिकायत दर्ज कराने के बाद अब बिजली अफसरों को तय समय के अंदर समस्या का समाधान करना होगा। इसके लिए बिजली कार्यालयों पर कस्टमर केयर सर्विस सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


बिजली बिल संशोधन, कनेक्शन धारक का नाम बदलवाने, लोड बढ़वाने, खराब मीटर बदलवाने, नया कनेक्शन लेने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार बिजली अफसरों व बाबुओं की सीट के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब शिकायत दर्ज कराने के बाद सात से 15 दिन में समस्या का समाधान करना होगा। इसके लिए बिजली कार्यालयों व बिजली घरों पर कस्टमर केयर सर्विस सेंटर बनाए जा रहे हैं। एक्सईएन राजीव कालरा ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उपभोक्ता को टोकन दिया जाएगा। टोकन में शिकायत समाधान का समय अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन


सेंटर का शुभारंभ नहीं हो सका
मथुरा। शनिवार दोपहर 1:30 बजे कृष्णानगर स्थित बिजली कार्यालय पर कस्टमर केयर सेेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करना था। इसके लिए फीता आदि लगाकर तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थीं। लेकिन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के न पहुंच पाने के कारण शुभारंभ नहीं हो सका। अफसरों ने बताया कि कई कार्यक्रम लगे थे जिस कारण वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed