फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जालसाज ने बंधक बनाई सरकारी भूमि, लिया 8.70 लाख का कर्ज

जालसाज ने बंधक बनाई सरकारी भूमि, लिया 8.70 लाख का कर्ज

Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने बंधक बनाई सरकारी भूमि, लिया 8.70 लाख का कर्ज
कासगंज। जालसाज ने सरकारी भूमि के बैनामे ही नहीं किए बल्कि यह बैनामे बैंक में बंधक भी बना दिए। संपत्तियों पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण ले लिया अब सरकारी संपत्तियों पर प्रशासन का कब्जा हो रहा है। निश्चित ही बैंक की मुसीबत बढ़ेगी। ऋण वसूली के लिए बैंक को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि धरोहर बंधक बनाई गई जमीन से जालसाज का हक छिन गया है।
विज्ञापन

भूमि घोटाले के मास्टर माइंड ठठेरपुर निवासी दीनदयाल पुत्र छोटेलाल ने सरकारी संपत्तियों पर बड़ी जालसाजी की। कई सरकारी संपत्तियों पर चक बंदी कार्यालय से फर्जीवाड़ा कराकर अपना कब्जा कर लिया। तहसील कर्मियों की मिली भगत से कृषि योग्य भूमि के बैनामे आवासीय भूमि में कर दिए। जबकि बैनामे में मालियत स्टांप कृषि भूमि के लगाए। जांच में एक के बाद एक घोटाले की परत खुल रही है। अब एक और बड़ा मामला खुलकर सामने आया है। जालसाज ने सरकारी संपत्तियों पर कब्जे कर सरकार को ही चूना नहीं लगाया बल्कि बैंक के साथ भी धोखाधड़ी की। दीनदयाल ने सरकारी संपत्तियों को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त सोरों में बंधक बना दिया। ठठेरपुर की सरकारी संपत्तियों में पहले तो अपना नाम दर्ज कराया। उसके बाद उन संपत्तियों पर किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण ले लिया। जालसाज ने 8 लाख 70 हजार रुपये का ऋण बैंक से लिया। अब विवादित संपत्ति पर प्रशासनिक कब्जे हो रहे हैं। ऐसे में बैंक को कर्जा वसूलने के लिए मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 2016 मेें बंधक बनाईं संपत्तियां।
- 3 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर लिया है जालसाज ने कर्ज।
- 8.70 लाख रुपये का लिया है बैंक से कर्ज।
- बैंक के सिस्टम पर देखने से पता चला है कि एक संपत्ति को दीनदयाल ने 4 लाख 30 हजार रुपये में बंधक बनाया है। अभी तक उसका ऋण नहीं चुकाया है। अन्य संपत्तियों को भी बंधक बनाकर उसने कर्ज लिया है- प्रवीन यादव, प्रबंधक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी संपत्तियों की जांच चल रही है। पता किया जा रहा है कि किन किन सरकारी संपत्तियों पर जालसाज ने ऋण किया था। ऋण चुकता करने की जिम्मेदारी ऋण धारक की है- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed