फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब कालोनियों में नहीं होगा जलभराव, पानी निकासी को राजमार्ग पर बनेगा नाला

अब कालोनियों में नहीं होगा जलभराव, पानी निकासी को राजमार्ग पर बनेगा नाला

Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अब कालोनियों में नहीं होगा जलभराव, पानी निकासी को राजमार्ग पर बनेगा नाला
निरीक्षण करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग के किनारे बसी कालोनियों के जल निकासी का संकट अब खत्म हो जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों की टीम ने यहां स्थलीय निरीक्षण कर हालात को समझा और नाले की आवश्यकता जताई है। करीब डेढ़ किलो मीटर का यह नाला आबादी क्षेत्र में बनेगा।
विज्ञापन


नवविकसित कालोनियों एवं बाईपास पर गंदे पानी की निकासी का कोई उपाय नहीं था। हाईवे के चौड़ीकरण से यह समस्या और भीषण हो गई। जिसको लेकर चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने एनएचएआई के अधिकारियों को अवगत कराया। एनएचएआई के वरिष्ठ प्रबंधक गौरांग गर्ग एवं अंकित कुमार, रिलायंस के वरिष्ठ वरिष्ठ प्रबंधक सत्यवृत पांडेय, एलएंडटी के लाल बहादुर, महरचंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान क्रेन से लिंक रोड तक एक नाला बनाकर पालिका के नाले में मिला दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आगरा-दिल्ली रूट पर शमशान से आगे पटपड़ कुंड तक भी नाला बनेगा। यह आबादी क्षेत्र की जल निकासी की समस्या को समाप्त करेगा। इस नाले को दो स्थानों से मुख्य नाले में जोड़ा जाएगा। एक टैक्सी स्टैंड के सामने से जोड़ा जाएगा दूसरा पटपड़ कुंड से सीधा सायफन पर नाले में गिरेगा। राजमार्ग पर नाला बनने से नवविकसित कालोनियों को होगा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed