फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विवाहिता का शव थाने में रखकर मायके पक्ष ने हंगामा किया

विवाहिता का शव थाने में रखकर मायके पक्ष ने हंगामा किया

Fri, 31 May 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव थाने में रखकर मायके पक्ष ने हंगामा किया
डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव थाने में रख कर बेटी के हत्यारों को पकड़ने की मांग की। हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी को फांसी लगाकर मारा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के पलवल निवासी गिर्राज सिंह ने पुत्री मेघा की शादी करीब तीन माह पूर्व गोपाल बाग निवासी संजय पुत्र स्नेह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले कार एवं अन्य सामान की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर मेघा को प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार को मेघा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके गले पर निशान थे। वहीं, ससुरालवाले भी फरार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही मायकेवालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को मेघा का पोस्टमार्टम हो गया तो मायके पक्ष के लोगों ने उसका शव थाने पर रखकर हंगामा काटा और आरोपी ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग की। थाने में मौजूद एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मायकेवाले मेघा का शव लेकर पलवल चले गए। उनका आरोप है कि मेघा की हत्या की गई है। मामले में पति संजय, सास मीना देवी, ससुर स्नेही, ननद प्रीती, ननदेऊ नीरज, देवर राहुल व विशाल, बुआ सास भगवानदेई, फुफिया ससुर कुलदीप, रमेश के खिलाफ फांसी लगाकर मेघा की हत्या करने करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed