फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नहाते समय हजारा नहर में डूबे दो भाई, एक का शव मिला

नहाते समय हजारा नहर में डूबे दो भाई, एक का शव मिला

Thu, 30 May 2019 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय हजारा नहर में डूबे दो भाई, एक का शव मिला
नहाते समय हजारा नहर में डूबे दो भाई, एक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
एटा। हजारा नहर में नहाते समय दो भाई पानी में डूब गए। गोताखोर ने एक भाई के शव को बरामद करा लिया, जबकि दूसरे की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नासिरपुर निवासी ललित उर्फ गुल्लू (13) पुत्र विनय उपाध्याय और उसका छोटा भाई हरिओम (9) अपनी मां कविता के साथ 24 मई को अपनी ननिहाल थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बरिगवा निवासी अपने नाना कामता प्रसाद के घर आया था। जहां से दोनों भाई बंथल के पास हजारा नहर में नहाने के लिए गए थे। उसी समय दोनों भाई पानी में डूब गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। उसी समय लोगों ने नहर किनारे उनके कपड़े रखे हुए देखे। जिसे देख मौके पर पहुंचे परिजन गोताखोर से बच्चों की तलाश कराने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनका पता नहीं लगा तो लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर नंदलाल, सीओ सदर वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। वह अपने साथ गोताखोर भी लेकर पहुंचे थे। गोताखोरों की मदद से देर शाम गुल्लू के शव को बरामद कर लिया। सीओ सदर ने बताया कि हरिओम का पता लगाने के लिए पीएसी के गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। वहीं बड़े भाई का शव मिलने के बाद परिजनों मे चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed