फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बेटियों को अवसर मिले तो किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं

बेटियों को अवसर मिले तो किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं

Wed, 29 May 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बेटियों को अवसर मिले तो किसी क्षेत्र में बेटों से कम  नहीं
अपराजिता अभियान - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी- घिरोर। अपराजिता अभियान के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में बेटियों को लेकर शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। वहीं कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई। सभी ने कहा कि बेटियों को अवसर मिले तो, वह किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ कार्यक्रम में मीरा देवी ने कहा कि जिस घर में बेटी नहीं होती है उस घर में रौनक नहीं आती। बेटी घर की रौनक है। गिरजा कुमारी ने कहा कि बेटियां एक नहीं दो-दो घरों को संवारने और बढ़ाने का कार्य करतीं हैं, इसलिए बेटियों का शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। निताशा ने कहा कि बेटी घर का गहना है कि बेटी के बिना धर सूना होता है। कीर्ती ने कहा कि शासन द्वारा बेटियों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जहां बेटियों की 12वीं तक की पढ़ाई मुक्त की गई है, वहीं बेटियों के लिए सुकन्या योजना संचालित की जा रही है। इसका लाभ लेकर अभिभावक उसे उच्च शिक्षा दिला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान रूबीना बेगम, विमला देवी, शालिनी, ममता, रामबती, नगीना, अनीता, साधना, ललिता, शिवकांती, रेखा शर्मा, कंचन कुमारी, गुलशन यादव, कृत्या, सुंदरी यादव, सोनिका यादव, मुन्नी देवी आदि युवतियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed