फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   धान के बीज की हो रही कालाबाजारी, कृषि विभाग मौन

धान के बीज की हो रही कालाबाजारी, कृषि विभाग मौन

Wed, 29 May 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
धान के बीज की हो रही कालाबाजारी, कृषि विभाग  मौन
धान खरीद केंद्र में उतरता धान। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। खरीफ की फसल के लिए खेल शुरू हो गया है। धान का बीज किसानों को दोगुने दामों पर मिल रहा है। बीज की आपूर्ति न होने की बात कहकर किसानों से अधिक दाम वसूल किए जा रहे हैं। ये खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है, लेकिन कृषि विभाग मौन है, न तो अब तक कोई कार्रवाई की गई है और न ही कोई आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


धान की बुवाई का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में किसान धान के बीज की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन धान के बीज की कालाबाजारी का खेल अभी से चल निकला है। किसानों को निर्धारित कीमत से अधिक पर धान का बीज मिल रहा है। सबसे अधिक कालाबाजारी शक्ति सीड्स कंपनी की ताज नामक वैरायटी को रही है। इसकी कीमत तीन सौ रुपये प्रति किलो निर्धारित है, लेकिन अब किसानों को इसके लिए पांच सौ रुपये प्रति किलो के दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस धान के बीज की भरपूर आपूर्ति है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसका स्टॉक कर लिया है। वे बीज की कम आपूर्ति की बात कहकर मोटी कमाई कर रहे हैं। केवल यही नहीं अन्य कई वैरायटी के बीजों की भी बाजार में कालाबाजारी की जा रही है। किसानों को मजबूरी में दोगुने दामों पर खरीद करनी पड़ रही है। कृषि विभाग को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं है। अब तक कृषि विभाग द्वारा न तो दुकानों का निरीक्षण किया गया है और न ही धान के बीज के संबंध में कोई आदेश जारी किया गया है। जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। अगर जल्द ही बीज की दुकानों पर हो रही लूट पर लगाम न लगी तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed