{"_id":"5cee8a19bdec2207710366c6","slug":"15591368413-agra-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ मौसम का करम, जारी है गर्मी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ मौसम का करम, जारी है गर्मी का सितम
विज्ञापन
तापमान हर दिन बढ़ा रहा गरमी।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। मौसम का करम न होने से जनमानस पर गर्मी का सितम जारी है। हर रोज इसी इंतजार में गुजर रहा कि शायद आज उन्हें गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर तब पानी फिर जाता है, जब हर दिन चिलचिलाती धूप उन्हें पसीने से तरबतर कर देती है। गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मई में अब केवल दो दिन ही बाकी बचे हैं, ऐसे में तापमान अपने चरम पर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
तेज धूप और गर्म हवाओं में लोगों के लिए एक कदम भी चलना मुश्किल हो रहा था। पसीने से सिर से पांव तक भीगे लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाश रहे थे। सड़कों पर गुजरने वाले राहगीरों और बसों में आन-जाने वाले यात्री भी गर्मी से बेहाल रहे। गर्म हवाएं लोगों को दिन भर झुलसाती रहीं। शाम को भी मौसम इतना गर्म था कि बिना कूलर और एसी के एक मिनट भी बैठना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। जाते-जाते भी मई लोगों के लिए आफत बन रही है। अब लोगों को केवल इसी बात की चिंता है कि अगर अभी मौसम का ये हाल है तो जून में कैसा होगा।