फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डिप्टी आरएमओ ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण्सा

डिप्टी आरएमओ ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण्सा

Sun, 26 May 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण्सा
कासगंज। जिले में तैनात 97 शिक्षक सरकारी खजाने को चपत लगा रहे हैं। शासन ने अभी तक इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति तो दूर वेतन रोकने तक के निर्देश नहीं दिए हैं। शासन से दिशा निर्देश न मिल पाने से शिक्षा विभाग के हाथ भी बंधे हैं। विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में फर्जी डिग्री हासिल कर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षक बन गए। एसआईटी की जांच में ऐसे शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। विश्वविद्यालय में इनके किसी प्रकार के अभिलेख नहीं मिले। डेढ़ साल पहले एसआईटी ने शिक्षकों की सूची की सीडी शिक्षा विभाग को भेजी।
विज्ञापन


विभाग की जांच में मामला सही पाया गया लेकिन कोर्ट में मामला चले जाने पर कार्रवाई रुक गई। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के एसआईटी ने फिर से फर्जी शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार करके सीडी विभाग को भेजी। अब सीडी की जांच में पूर्व में चिह्नित सभी नाम पाए गए। इस प्रक्रिया को तीन माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक इन शिक्षकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। बेसिक शिक्षा परिषद की उदासीनता से ये शिक्षक प्रतिमाह लाखों रुपये का वेतन पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में अभी तक शासन से किसी प्रकार के दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
- अंजली अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed