फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नहीं थम रहीं बीमारी, बुखार से एक और मौत

नहीं थम रहीं बीमारी, बुखार से एक और मौत

Sun, 26 May 2019 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहीं बीमारी, बुखार से एक और मौत
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : demo pic
मैनपुरी। जिले में संक्रामक मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को जहां एक वृद्धा की बुखार की चपेट में आने से मौत हुई थी। वहीं रविवार को भी एक वृद्ध ने बुखार से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की इमरजेंसी में 47 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। यहां से पांच मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी 92 वर्षीय शिवराज दुबे को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि तेज धूप और गर्मी के कारण अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार में न करें लापरवाही
सीएमएस डॉ. आरके सागर का कहना है कि गर्मी के मौसम में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उपचार में लापरवाही पर लोगों की जान में आफत आ जाती है। यदि किसी भी व्यक्ति को बुखार या डायरिया की दिक्कत हो तो उपचार में देरी न की जाए। जिला अस्पताल में नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। यदि मरीज को समय से भर्ती कराया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed