{"_id":"5ce81827bdec2207167ee1fb","slug":"15587144579-agra-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूट करने वाले टेंपो चालक और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लूट करने वाले टेंपो चालक और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। पुलिस ने दो दिन पूर्व कैलाश नगर स्थित घर के सामने से महिला से हुई लूट का खुलासा किया है। आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम, तमंचा, कारतूस और ऑटो भी बरामद कर लिया है।
21 मई की रात कैलाश नगर स्थित घर के सामने से डिंपल अरोड़ा का नोटों से भरा पर्स लूट कर ऑटो चालक सदर मथुरा निवासी इमरान और जीशान भाग गए थे। गुरुवार देर रात कैलाशनगर के मोड़ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से महिला से लूटे 72 हजार रुपये, आधार कार्ड के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस और टेंपो भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि लूट की पूरी रकम और घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद कर लिया गया है।