{"_id":"5ce81824bdec22078a1fd040","slug":"15587144546-agra-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर पर मृत मिली वृद्धा भालई की चंद्रवती थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर पर मृत मिली वृद्धा भालई की चंद्रवती थीं
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पानीगांव रोड पर हनुमान मंदिर पर बुधवार को मृत मिली वृद्धा की शनाख्त चंद्रवती (65) पत्नी रेवती प्रसाद निवासी भालई (सुरीर) के रूप में हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे परिजनों ने उनकी शनाख्त की। वह मंगलवार को मायके जाने की कहकर घर से निकली थीं
कोतवाली सुरीर के गांव भालई निवासी चंद्रवती मंगलवार की सुबह अपने मायके हाथरस गांव लोहरा के लिए निकली थीं। उसके बाद बेटे डोरीलाल ने ननिहाल में फोन करके पूछा तो वह वहां पहुंची ही नहीं। परिजनों को चिंता सताई तो आनन-फानन में कोतवाली सुरीर में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन वृद्धा की तलाश में जुट गए।
इधर, जमुनापार पुलिस को बुधवार की सुबह पानीगांव रोड पर हनुमान मंदिर पर एक वृद्धा का शव मिला लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवा दिया। गुरुवार की दोपहर वृद्धा के बेटे डोरीलाल के पास पुलिस ने फोन किया तो परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। यहां पर शव की शनाख्त कर ली।
विज्ञापन
वृद्धा हनुमान मंदिर पर कैसे पहुंची, यह फिलहाल किसी को नहीं पता। बेटे की माने तो मां सीसीटीवी फुटेज में टेंपो में चढ़ते हुए दिख रही हैं। आशंका जताई जा रही कि वृद्धा जहरखुरानी का शिकार हुई। प्रभारी निरीक्षक रजित वर्मा ने बताया कि मृतका की शनाख्त हो गई है।