फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   इस बार केंद्र में मंत्री बन सकती हैं हेमा मालिनी

इस बार केंद्र में मंत्री बन सकती हैं हेमा मालिनी

Fri, 24 May 2019 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
इस बार केंद्र में मंत्री बन सकती हैं हेमा मालिनी
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। इस बार हेमामालिनी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। संघ के साथ ही भाजपा संगठन भी सिफारिश कर सकता है। हालांकि पिछले साल भी हेमा को मंत्री बनाने की सिफारिश हुई थी लेकिन मंत्री के दावेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट होने के कारण हेमा का नंबर लगा नहीं था। लेकिन इस बार उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी दूसरी बार मथुरा से सांसद चुन ली गईं हैं। उनकी जीत भी बड़ी है। दूसरी उनकी छवि तो अच्छी है ही और स्टारडम भी एक बड़ा फेक्टर है। हेमामालिनी की जीत के साथ ही भाजपा में अभी से उनके मंत्री बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संघ और भाजपा संगठन उनके समर्थन में रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा माना जा रहा है कि मंत्री पद के लिए सिफारिश की जाएगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमेशा हेमामालिनी की तारीफ करते रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री ने मथुरा में सभी की तब तब हेमा की तारीफ की। योगी ने हमेशा कहा कि हेमामालिनी जब भी लखनऊ आती हैं तब मथुरा के विकास की ही बात करती हैं। इससे माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी हेमा को मंत्री बनाने की सिफारिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed