{"_id":"5ce6d024bdec22078a1fcf4f","slug":"15586304873-agra-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में जेबकतरों का शिकार हुई एडीजी की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में जेबकतरों का शिकार हुई एडीजी की बेटी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर में एडीजी की बेटी का बुधवार शाम को पर्स और कीमती मोबाइल चोरी हो गया जिससे बांकेबिहारी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चंद घंटों बाद ही चोर को पकड़ लिया और उससे मोबाइल व पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एडीजी की बेटी दीप्ति निवासी अंधेरी पंश्चिम, मुंबई बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा सेवा करने परिवार के साथ आई थीं। तभी चोर उनका पर्स और कीमती मोबाइल चोरी कर ले गया। एडीजी की बेटी ने पुलिस से घटना की शिकायत की।
आनन-फानन में पुलिस ने पानीघाट निवासी सुमित को पकड़ा जिसके पास से पुलिस ने चोरी हुआ कीमती मोबाइल, पर्स और उसका आधार कार्ड भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि एडीजी की बेटी का पर्स चोरी हो गया था। जिसमें मोबाइल और अन्य सामान रखा था। सामान एक युवक के पास मिल गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन