{"_id":"5ce58335bdec22076019e853","slug":"155854525617-agra-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्नाहार में महिला का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्नाहार में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार -मैनपुरी। गांव डुडीवरी में संदिग्ध हालात महिला की मौत हो गई। उसके शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव डुडीवरी निवासी बहादुर सिंह ने 26 वर्षीय पुत्री किरन यादव की शादी 20 मई 2015 को थाना क्षेत्र के गांव डुडीवरी निवासी विपिन यादव के साथ की थी। बुधवार की सुबह मायके के लोगों को पता चला कि किरन की मौत हो गई है। जब वह गांव डुडीवरी पहुंचे तो कमरे में शव फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई अरविंद ने आरोप लगाया कि दहेज में तीन लाख की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी न करने पर किरन के साथ मारपीट की जाती थी। मंगलवार को बहन ने फोन कर बताया था कि उसके साथ ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद से उसका फोन स्विच आफ हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विपिन यादव, सास शिखा देवी, ससुर रविंद्र, जेठ शीलू यादव, जेठानी बबली ओर विपिन के मामा विनोद निवासी गांव विधूनी थाना बसरेहर जनपद इटावा के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि नामजद किए आरोपियों की तलाश की जा रही है।