{"_id":"5cdee72bbdec2207266870da","slug":"155811209713123-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में 123 लोगों में मिले एड्स के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में 123 लोगों में मिले एड्स के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एड्स वैक्सीन डे पर विशेष
---
पांच साल में 123 लोगों में मिले एड्स के लक्षण
- समय से टीकाकरण कराकर बचाएं एड्स मरीजों का जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। आज विश्व एड्स वैक्सीन दिवस है। इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। जिले में भी एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए व्यवस्था की है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पिछले पांच साल में 123 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।
एचआईवी संक्रमण और एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति विभाग और सरकार सजग है। संक्रमाण रोकने और मरीजों को टीकाकरण के लिए आज विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जा रहा है। जिले में वर्ष 2018 में 26 मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अतिरिक्त अभी पिछले चार महीने में जिले में पांच मरीजों में एचआईवी के लक्षण मिले हैं, जिसमें से तीन मरीज जिला जेल में बंद कैदी है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचाव के लिए जागरूकता बहुत ही जरूरी है। जागरूकता के उद्देश्य से ही विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। इस दौरान एड्स से बचाव के साथ ही एड्स को रोकने के लिए वैक्सीन की निरंतर आवश्यकता पर प्रकाश डाला जाएगा।
------
तीन बंदी भी एचआईवी पॉजिटिव
जिला अस्पताल के लैब टेक्निशियन नरसिंह राठौर बताते हैं कि जिला जेल में निरुद्ध कैदियों की भी हर माह जांच कराई जा रही है। वर्तमान में जेल में बंद तीन कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
पिछले पांच साल में किस वर्ष मिले कितने मरीज
2015 26
2016 27
2017 39
2018 26
2019 अब तक 05
-------
एड्स के लक्षण
- अत्यधिक वजन कम होना।
- अधिक समय तक सूखी खांसी आना।
- बार-बार बुखार आना।
- लसिकाओं/ ग्रंथियों में सूजन होना।
- एक हफ्ते से अधिक समय तक दस्त होना।
- शरीर की मांसपेशियों में दर्द रहना।
- जी मचलना और उलटियां आना।
- रात को पसीना आना।
-------
एड्स से बचाव के उपाय
- अपने साथी के प्रति वफादार रहें।
- अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध न बनाएं।
- दाढ़ी बनाते समय नए ब्लेड का ही प्रयोग करें।
- हमेशा नई सिरिंज से ही इंजेक्शन लगवाएं।
- खून चढ़वाने से पहले पूरी जांच कराएं।
वर्जन
जिला अस्पताल में एचआईवी की जांच नि:शुल्क होती है। एचआईवी पॉजिटिव मरीज की सारी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। उसका नाम व पता किसी को नहीं बताया जाता है। बिना किसी सोच विचार के कोई भी व्यक्ति एचआईवी की जांच करा सकता है।
- डॉ. आरके सागर, सीएमएस।