फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चीनी मिल को फिर नोटिस, करें पूरे 44 करोड़ का भुगतान

चीनी मिल को फिर नोटिस, करें पूरे 44 करोड़ का भुगतान

Sun, 28 Apr 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल को फिर नोटिस, करें पूरे 44 करोड़ का भुगतान
फोटो
विज्ञापन


चीनी मिल को फिर नोटिस, 44 करोड़ का भुगतान करें
- अब तक मात्र 22 प्रतिशत भुगतान ही कर सकी है मिल
- नए पेराई सत्र का भुगतान न होने से परेशान हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। न्यौली चीनी मिल फिर से मुसीबत में घिरती दिख रही है। गन्ना किसानों का भुगतान न करना मिल को भारी पड़ेगा। गन्ना विभाग ने नोटिस भेजकर किसानों का पूरा बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

नए पेराई सत्र में चीनी मिल ने किसानों का 15 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खरीदा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। 44 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान मिल पर बकाया है। इसके सापेक्ष मात्र 22 प्रतिशत ही मिल ने भुगतान किया है। तीन दिन पहले मिल ने 10 करोड़, 20 लाख रुपये का भुगतान करने का दावा किया, लेकिन किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। मिल प्रशासन ने इसका कारण बताया कि बैंके व्यवस्थित नहीं खुली हैं। मिल की प्रगति से जिला प्रशासन खुश नहीं है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रशासन को फिर से नोटिस थमाया है। कहा है कि किसानों को उनका पूरा 44 करोड़ रुपये का भुगतान करें। नहीं तो चीनी बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


आंकड़े पर एक नजर-
- 34 करोड़ रुपये का भुगतान मिल पर बकाया।
- 10.20 करोड़ का भुगतान कागजो में ही पूरा।
- 15 दिन में बकाए का करना होगा भुगतान।

- चीनी मिल ने 22 प्रतिशत तक भुगतान किया है। 10.20 करोड़ का भुगतान जब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंचता, तब तक भुगतान कैसे माना जाए।
- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed