फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   57 जोन में बांटा लाेकसभा क्षेत्र

57 जोन में बांटा लाेकसभा क्षेत्र

Sat, 16 Mar 2019 10:59 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
57 जोन में बांटा लाेकसभा क्षेत्र
सपा-बसपा समर्थक। - फोटो : demo pic
मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर सपा और बसपा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही आम सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। चुनाव प्रचार की सहूलियत के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र को 57 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को हुई बैठक में आम सहमति से मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र को 14, भोगांव को 13, किशनी को 13, करहल विधानसभा क्षेत्र को 17 जोनों में बांटा गया। प्रत्येक जोन पर एक जोन प्रभारी व नौ सह जोन प्रभारी की बनाए गए। इसमें पांच सपा व पांच बसपा के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन के लिए मैनपुरी, कुरावली तथा भोगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए भोगांव, बेवर में चुनाव कार्यालय खोलने का एलान किया गया। किशनी विधानसभा क्षेत्र के लिए किशनी तथा करहल विधानसभा के लिए करहल, बरनाहल, घिरोर में चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के चुनाव कार्यालय प्रभारी और बसपा से सह प्रभारी बनाए जाएंगे। सांसद तेजप्रताप सिंह यादव की 32 सभाएं होंगी। सोशल मीडिया व जिला कंट्रोल रूम सपा-बसपा का संयुक्त रूप से बनाया जाएगा।


निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य, केसी यादव, देवेंद्र सिंह यादव, बसपा मंडल को-आर्डिनेटर दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, सुखवीर सिंह यादव, शाहबुद्दीन, महाराज सिंह शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed