फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटी है कुदरत का उपहार, जीने और पढने का दो अधिकार

बेटी है कुदरत का उपहार, जीने और पढने का दो अधिकार

Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
बेटी है कुदरत का उपहार, जीने और पढने का दो अधिकार
 महिला दिवस पर अपराजिता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही बेटा और बेटी में फर्क न करने की अपील की।
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर से सटे गांव औंडेंय पड़रिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं ने गांव की महिलाओं को उनके अधिकार बताए। प्रधानाचार्य उर्मिला भदौरिया ने कहा कि बेटी कुदरत का अनमोल उपहार है। इसे जीने और पढ़ने का अधिकार बेटों की तरह ही है। आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका वंदना सिंह ने कहा बेटियों के प्रति लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। उपस्थित छात्राओं ने अपराजिता अभियान के तहत शपथ भी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्वेता पाल, सरिता यादव, तृप्ती भदौरिया, नीतू देवी, अंजना वैस आदि ने गांव की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान में महिलाओं को पुरुषों की तरह समान अधिकार दिए गए हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इस अवसर पर खुशबू यादव, शिवानी सक्सेना, हनी राजपूत, श्वेता, आरजू, अदिति, दीक्षा, देवांशी चौहान, अनुराधा शर्मा, सारथी, संध्या यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोलीं छात्राएं
महिलाएं आज पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत है तो सिर्फ सोच बदलने की।
-गोशिया बानो

बेटियों को भी बेटों की तरह पढ़ने लिखने का अधिकार है। बेटी पढ़ेगी नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगी।
-ज्योती पाठक

संविधान ने महिलाओं को समान अधिकार दिए हैं। महिलाएं जागरूक हों और अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें।
-शिवांगी शर्मा

शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। मां-बाप को चाहिए कि वह बेटियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें।
दीक्षा रघुवंशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed