{"_id":"5c7e788abdec221405599bb6","slug":"155179236113-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधी समाज के युवाओं ने दी मुख्यमंत्री को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधी समाज के युवाओं ने दी मुख्यमंत्री को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय लोधी महासभा के युवाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान एटा में स्थापित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी करने की मांग की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद एटा में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी। जब मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज का शिलान्यास किया तो इसका नाम बदलकर राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। अखिल भारतीय लोधी समाज की मांग है कि इस कॉलेज का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से रखा जाए। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मेडिकल कॉलेज का नाम वीरांगना अवंतीबाई के नाम से नहीं रखा गया तो वे लोग प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई है कि वे एटा के मेडिकल कॉलेज का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से कराएं। डीएम से मिलने वालों में राहुल उर्फ नीटू राजपूत, संजीव राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ, प्रवीन राजपूत, मिवल राजपूत, गौरव राजपूत, सुबोध राजपूत, हाकिम सिंह राजपूत, जदुनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे।