फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोवंशों के लिए कब्रगाह बनती जा रही गौशाला

गोवंशों के लिए कब्रगाह बनती जा रही गौशाला

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोवंशों के लिए कब्रगाह बनती जा रही गौशाला
फोटो-4 से 9 तक
विज्ञापन

गोवंशों का कब्रगाह बन रहा सरकारी ‘आश्रय’
भरपेट चारा न मिलने के कारण गोवंश की बिगड़ती जा रही है हालत
80 गोवंश तोड़ चुके हैं दम गोशालाओं में
1230 गोवंशों को पहुंचाया गया था ट्रांसपोर्ट नगर के गोशाला में
05 गोवंश रविवार को गोशाला में पड़े हुए थे मृत
05 माह दो सौ से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है।
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शहर में घूमने वाले गोवंश को आश्रय देने के लिए गोशाला खोली गई थी। यहां का दृश्य विचलित कर देने वाला है। मृत गोवंश के शवों को पक्षी नोच रहे थे तो वहीं अन्य कई गोवंश भी शिथिल अवस्था में पड़े थे। रोजाना दम तोड़ रहे गोवंशों को गोशाला में ही दफ्न कर दिया जाता है। इससे गोशाला अब गोवंश के लिए कब्रगाह बनती जा रही है।
शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में अक्तूबर में गोशाला का निर्माण कराने के बाद यहां 1230 गोवंशों को पहुंचाया गया था। भरपेट चारा न मिलने के कारण गोवंश की हालत बिगड़ती जा रही है। रविवार को गोशाला में पांच गोवंश मृत पड़े हुए थे। इन गोवंश के शव को पक्षी नोच रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार रात में ही बारिश से इनकी मौत हुई है। उनका कहना था कि रोजाना औसतन पांच से सात पशुओं की मौत हो जाती है। जिन्हें जेसीबी द्वारा पीछे के हिस्से में दफ्न कर दिया जाता है। आज जेसीबी के न आने से उन्हें नहीं दफ्न किया जा सका। अन्य कई गोवंश भी अपनी अंतिम सांसें गिन रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार पांच माह दो सौ से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहीं नगर पालिका के रिकॉर्ड के अनुसार केवल 80 गोवंशों ने ही दम तोड़ा है।
विज्ञापन

---
खाने को मिलता है सूखा भूसा
गोवंशों को खाने के लिए केवल सूखा भूसा मिलता है। इतना ही नहीं ये भूसा खुले में जमीन पर ही डाल दिया जाता है। जिसे गोवंश मिट्टी और गोबर से बीन-बीन कर खाते रहते हैं। इतना ही नहीं रविवार को कई पशु पीने के पानी के लिए छटपटा रहे थे, लेकिन नादों में पानी ही नहीं भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगातार गिरती जा रही है गोवंश की सेहत
एक माह पहले जो गोवंश अच्छे भले थे, उनकी सेहत भी अब खराब होने लगी है। हाल ये है कि अब उनसे चला भी नहीं जा रहा है। अगर एक बार वे बैठ जाते हैं तो फिर उनके लिए उठना मुश्किल हो जाता है। पूरी गोशाला में एक भी गोवंश ऐसा नहीं है, जिसकी सेहत न गिर रही है। ऐसे में गोवंश की मौत होना स्वाभाविक है।

---
उपचार केवल नाम का
कहने को तो गोशाला में सुबह-शाम पशु चिकित्सक गोवंशों को उपचार देने के लिए आते हैं, लेकिन उपचार के नाम पर केवल खानापूरी की जाती है। एक गोवंश की टांग टूटी होने के चलते वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी उसे कोई खास उपचार नहीं दिया गया है।
वर्जन
गोवंश की उचित देखभाल की जा रही है। जो गोवंश पहले से ही बीमार थे, उनकी ही मौत हो रही है।
मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed