फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ प्रदर्शन में जिले से 300 शिक्षक देंगे गिरफ्तारी

लखनऊ प्रदर्शन में जिले से 300 शिक्षक देंगे गिरफ्तारी

Tue, 26 Feb 2019 10:42 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ प्रदर्शन में जिले से 300 शिक्षक देंगे गिरफ्तारी
प्रदर्शन में जिले से 300 शिक्षक देंगे गिरफ्तारी
विज्ञापन

28 को लखनऊ में विधानसभा के सामने होना है प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह के आवास पर जिला संयोजक केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश की राजधानी में विधानसभा के समझ होने जा रहे धरना प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन को लेकर चर्चा की गई।

प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 28 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में विधानसभा के समक्ष एक लाख शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए जेल भरो आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन लेने का हक है तो शिक्षक कर्मचारियों को क्यों नहीं। नई पेंशन शिक्षक कर्मचारियों के लिए छलावा है इसीलिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले 28 फरवरी को जनपद से 300 शिक्षक प्रदेश की राजधानी में पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। बैठक में हरिओम दुबे, डॉ. कमलेश यादव, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, डॉ. आलोक शाक्य, योगेश, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, हरगोविंद सिंह चौहान, डॉ. कमलेश, अवलेंद्र, हरिओम दुबे, सुरेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार, शिवकुमार, गौरव पांडेय, किरन शाक्य, प्रतिमा यादव,प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed