{"_id":"5c6843a4bdec224bc356f7eb","slug":"15503370382-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को क्लास रूम में बंद कर चला गया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को क्लास रूम में बंद कर चला गया स्टाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। नवीगंज स्थित एक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के चलते कक्षा में बंद मासूम करीब दो घंटा तक रोती बिलखती रही। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने के बाद पुलिस व परिजन स्कूल पहुंच गए। बच्ची को बाहर निकाला गया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी दुष्यंत की पांच वर्षीय पुत्री सुरभि नवीगंज के सुदामा रोड स्थित वैभव चिल्ड्रेन एकेडमी में नर्सरी की छात्रा है। शनिवार को छात्रा स्कूल गई, लेकिन छुट्टी से कुछ देर पहले ही बच्ची को नींद आ गई। बच्ची के सो जाने के बाद सभी बच्चे क्लास रूम से चले गए। स्टाफ ने भी लापरवाही करते हुए बिना रूम चेक किए ही ताला डाल दिया। इसके बाद सारा स्टाफ स्कूल बंद कर चला गया। जब काफी देर तक सुरभि घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। प्रबंधक को फोन लगाया तो स्विच आफ बताने लगा। इस बीच राहगीरों ने सुरभि को क्लास रूम की खिड़की पर रोते हुए देखने के बाद बच्ची को खोज रहे परिजनों को जानकारी दी। वहीं जानकारी होने के बाद पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। पुलिस व परिजनों ने क्लास रूम से बच्ची को बाहर निकाला। विद्यालय प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
-----
पिता के सीने से लिपट गई मासूम
बेवर। क्लास रूम में दो घंटा तक रोती बिलखती पांच वर्षीय सुरभि ने जब पुलिस के साथ पिता को देखा, तो सहमी हुई बच्ची पिता के सीने से लिपट कर फूट फूट कर रोने लगी। पिता की भी आंखें बच्ची को सकुशल देख भर आईं।