फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अंग्रेजी की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, 53

अंग्रेजी की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, 53

Thu, 14 Feb 2019 10:38 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, 53
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल माफिया के अरमान धरे रह गए। हिंदी के पेपर के बाद अंग्रेजी के पेपर में हजारों परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बाह्य सचल दल ने दो व आंतरिक सचल दल ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। द्वितीय पाली की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल का पेपर था। प्रशासन की सख्ती के चलते अंग्रेजी के पेपर में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5380 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल व अधिकारी निरीक्षण के लिए दौड़ते रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य नाजर सिंह के सचल दल ने दो नकलचियों को पकड़ लिया। उन्होंने गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर में एक छात्र व शिक्षा सागर इंटर कॉलेज दिहुली में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा। दोनों ही कागज पर सवालों के जवाब लिखकर लाए थे।
विज्ञापन


वहीं डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर में सचल दल प्रभारी जगतपाल सिंह व स्टेटिक मजिस्ट्रेट गणपति सिंह यादव ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं पेपर की अगर बात करें तो कुछ बच्चों ने पेपर को सरल तो कुछ ने सामान्य बताया। बातचीत के दौरान किसी भी छात्र-छात्रा ने पेपर कठिन होने की बात नहीं कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले छात्र
पेपर हर साल की तरह ही आया था, जो पढ़ा था उसी से प्रश्न पूछे गए थे। अधिकांश प्रश्नों के सही जवाब दिए हैं। उन्हें उम्मीद है रिजल्ट अच्छा ही आएगा।
शिवा कुमारी।

जिन बच्चों ने रोजाना स्कूल जाकर पढ़ाई की होगी, उनके लिए पेपर सरल था। कोई भी उन्हें 80 फीसदी अंक प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है।
रोशनी।
नकल रुकने से अब असली परीक्षा हो रही है, जो बच्चे पेपर कठिन बता रहे हैं, उन्होंने नकल के भरोसे पढ़ाई नहीं की। पेपर सरल ही था।
कुमारी सवा।

शिक्षकों द्वारा जितना पढ़ाया गया था, वह सब परीक्षा में आया है। इसके लिए पहले से ही तैयारी की थी। परीक्षा में परेशानी नहीं हुई।
शिल्पी वर्मा।
------
परीक्षा पर एक नजर
हाईस्कूल अंग्रेजी
पंजीकृत-35741
उपस्थित-30358
अनुपस्थित-5380
नकल करते पकड़े-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed