फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शहादत से भर आईं आंखें, आतंकी हरकत से खौला खून

शहादत से भर आईं आंखें, आतंकी हरकत से खौला खून

Thu, 14 Feb 2019 10:34 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
शहादत से भर आईं आंखें, आतंकी हरकत से खौला खून
demo - फोटो : demo
मैनपुरी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जवानों की शहादत की खबर से लोगों की आंखें भर आईं। वहीं, लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। आतंकी हरकत से नम आंखों के बीच लोगों का खून खौल उठा। लोगों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलवामा सीआरपीएफ जवानों पर हुए फिदायीन हमले की खबर ने लोगों को झकझोर दिया। अपना कामकाज छोड़कर लोग टीवी के आगे बैठकर आतंकी हमले के बारे में जानकारी लेते रहे। बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने से लोगों की आंख भर आईं। इस बीच लोगों में आतंकियों के खिलाफ आक्रोश देखा गया। जगह-जगह लोग सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग करते हुए नजर आए। जिलेभर में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शहर में सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने स्कूल से नगर पालिका स्थित शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। सभी ने इस आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिक्षकों ने इस घटना की निंदा की कैंडल मार्च में प्रबंधक पीयूष शुक्ला, प्रतिमा, बीना, कुशाक्र, मयंक, प्रियंका, शालिनी उपस्थित रहे। इसके अलावा करहल, किशनी, भोगांव, बेवर सहित अन्य कस्बों में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में धोखे से हमला किया गया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। केंद्र की भाजपा सरकार पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी।
आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा।
देश के लिए यह दुखद क्षण है। सरकार को ठोस कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। शहीद के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि है। संकोच गौड़, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
आतंकियों ने हमारे जवानों पर धोखे से हमला किया है। ईश्वर शहीद जवानों के परिजनों को धैर्यधारण करने की शक्ति प्रदान करे।
खुमान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष सपा।
आतंकियों में हमारे जवानों से सीधे टक्कर लेने की क्षमता नहीं है। इसीलिए जवानों परे धोखे से हमला किया गया है।
शुभम सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed