फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोगों की रोकथाम के लिए नियंत्रण पखवाडा आज से

रोगों की रोकथाम के लिए नियंत्रण पखवाडा आज से

Sat, 09 Feb 2019 06:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
रोगों की रोकथाम के लिए नियंत्रण पखवाडा आज से
जिले में संक्रामक रोगों की राेक काे चलेगा अभियान - फोटो : demo
मैनपुरी। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रामक रोगों को लेकर 10 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को अपने कार्यालय पर सीएमओ ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि प्रथम संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा 10 से 28 फरवरी तक मनाया जाना है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आठ अन्य विभागों को जोड़ कर एक संयुक्त कार्ययोजना बनाई गई है। जिससे जनपद में दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों में 50 प्रतिशत की कमी लाई जा सके।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मैनपुरी जनपद में दिमागी बुखार का प्रकोप नहीं है परंतु मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया बुखार आदि का प्रभाव गर्मी व वर्षा ऋतु के मौसम में लगातार होता रहता है। इस वर्ष मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों में यूनिसेफ के सहयोग से दस्तक अभियान, संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित कि ए जाने की योजना बनाई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग घोषित किया गया है। पूर्व के आठ विभागों के अतिरिक्त पांच नए विभाग भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

----
ये विभाग हैं शामिल
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (नोडल विभाग)
- नगर विकास विभाग
-पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग
- पशुपालन विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- शिक्षा विभाग
- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग/ समाज कल्याण विभाग
- कृषि एवं सिंचाई विभाग

पांच नवीन विभाग भी जोड़े
- संस्कृति विभाग
- सूचना विभाग
- युवा कल्याण
- विकास प्राधिकरण तथा नगर विकास विभाग
- दुग्ध विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed