{"_id":"5b8593ec42c792465b689d65","slug":"153548080116-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद की गुंबद पर गिरी बिजली, पांच बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद की गुंबद पर गिरी बिजली, पांच बच्चे चोटिल
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मस्जिद का गुंबद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना/नंदगांव (मथुरा)। बरसाना के गांव जरैला, हाथिया में मंगलवार शाम मस्जिद के गुंबद पर बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। गुंबद से गिरे टुकड़े मस्जिद में पढ़ रहे बच्चों पर गिरे तो वह चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।
थाना बरसाना के गांव जरैला हाथिया में बनी मस्जिद में बच्चे पढ़ाई में मशगूल थे। मंगलवार की शाम अचानक तेज धमाके के साथ बिजली मस्जिद के गुंबद पर गिर गई। इससे गुंबद भरभराकर नीचे गिर गया।
इससे मस्जिद में अफरातफरी मच गई। इस गुंबद से निकले टुकड़े नीचे पढ़ रहे बच्चों पर गिरे तो चीख निकल गई। मस्जिद में मची भगदड़ के बीच चोटिल पांचों बच्चों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। इसमें सोहेल, जफरुद्दीन, एंजेल, सोहेब, उजैफ घायल हो गए। घायल सभी बच्चे छह से 10 वर्ष के मध्य के हैं।