फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   -फोटो-ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बालिका की मौत

-फोटो-ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बालिका की मौत

Mon, 22 Jan 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
-फोटो-ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बालिका की मौत
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा के पास हादसे में बालिका की मौत
ईको सवार आठ लोग घायल हुए, दिल्ली से अरांव क्षेत्र में भात मांगकर लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/टूंडला।
टूंडला टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर टोल कर्मियों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
दिल्ली के थाना कराबलनगर के शिवविहार निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र गौरव का आठ फरवरी को विवाह होना है। सुरेशचंद्र की पत्नी गुड्डी देवी (45) अपने भाई श्याम सिंह के घर थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव शादीपुर में भात मांगने आई थीं। यहां से रविवार की देर शाम सभी ईको गाड़ी से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही टूंडला टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ईको पलट गई। उसमें सवार 13 वर्षीय बालिका लक्ष्मी देवी पुत्री राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार मचने पर पहुंचे टोल कर्मियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गुड्डी देवी, राजवती, सर्वेश देवी, अभिषेक, परी (तीन वर्ष), प्रतिज्ञा (सात वर्ष), अनीता (28) व सुरेशचंद्र घायल हो गए। घायलों टोलटैक्स पर मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल ले जाया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के साथ परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


राकेश की इकलौती पुत्री थी लक्ष्मी
राकेश के तीन बेटों के बाद बेटी लक्ष्मी हुई थी। घर की प्यारी बिटिया होने के कारण उसने उसका नाम लक्ष्मी रखा था। लक्ष्मी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहवास हो गई थी राजवती
लक्ष्मी की मां राजवती उर्फ राजोदेवी बदहवास हो गई। कहा कि मेरे बेटे लक्ष्मी का चेहरा दिखा दो। आखिर वह दिखाई नहीं दे रहा। परिवारीजन उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।


लक्ष्मी को मौत खींच लाई
ईको सवार साधना की मानें तो गुड्डी देवी किसी कीमत पर रविवार की शाम को दिल्ली जाने को तैयार नहीं थी। लेकिन लक्ष्मी की मां राजवती उर्फ राजोदेवी की जिद के कारण रात में जाने को विवश हो गई। यहां हर कोई यही कहता दिखाई दिया कि लक्ष्मी को मौत यहां तक खींच लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed