फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब कृष्ण विहार के पार्क में बनेगा भूमिगत जलाशय

अब कृष्ण विहार के पार्क में बनेगा भूमिगत जलाशय

Thu, 09 May 2019 09:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
अब कृष्ण विहार के पार्क में बनेगा भूमिगत  जलाशय
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। अब मानस नगर रोड क्षेत्र के वाशिंदों के लिए डाली जाने वाली पेयजल पाइप लाइन का काम फिर से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए कृष्ण विहार के दो पार्कों में भूमिगत जलाशय और टंकी तैयार की जाएंगी। इसे नगर निगम ने अनुमति देने के नाम पर रुकवा दिया था। जल निगम ने इसे फिर से प्रारंभ करा दिया है।
विज्ञापन


धौलीप्याऊ तथा मानस नगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस क्षेत्र में पाइप लाइन डालने तथा भूमिगत जलाशय और टंकी बनाने का काम किया जाना था। धौलीप्याऊ क्षेत्र में तो जल निगम ने काम शुरू कर दिया लेकिन उन्हें मानस नगर क्षेत्र में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते उनके द्वारा कृष्ण विहार के दो पार्कों का चयन किया गया। जब इसकी जानकारी नगर निगम को लगी तो उन्होंने यह कहते हुए काम को रुकवा दिया था कि पार्क में जलाशय बनाने की अनुमति शासन से लेनी पड़ेगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


इस निरीक्षण के बाद जल निगम ने कृष्ण विहार के पार्को में किया जाने वाला काम रुकवा दिया था। इससे 33 करोड़ की योजना पर फिर से काम प्रारंभ हो सकेगा। परियोजना अभियंता आरपी यादव ने बताया कि जल्द ही हम कृष्ण विहार के पार्कों में काम प्रारंभ करा रहे हैं। जिससे इस योजना का काम जल्द ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed