{"_id":"5cc886e9bdec22072a551f6b","slug":"151556645609-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 46 के पार पहुंचा, गर्मी से व्याकुलता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 46 के पार पहुंचा, गर्मी से व्याकुलता बढ़ी
विज्ञापन
garmi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आग उगलते सूरज की तपिश के बीच पारा 46 तक जा पहुंचा। गर्मी ने लोगों की व्याकुलता ऐसी बढ़ाई है कि कूलर और पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिक और गर्मी पड़ने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार को तापमान ऐसा बढ़ा कि 46 तक पहुंच गया, अधिक गर्मी होने के चलते लोग पूरी तरह से परेशान दिखाई दिए। गर्मी में जिसे जहां भी जगह मिली वह छांव जाकर राहत की सांस ली। सड़कों पर अपेक्षाकृत लोगों की चहल पहल भी कम देखी गई जो अपने घरों से निकले उनको गर्मी और सूरज की तपिश से बचने के लिए तमाम इंतजाम करने पड़े। मौसम की गर्माहट को देखते हुए आने वाले समय में और अधिक गर्मी पड़ने के आसार साफ दिखाई देने लगे हैं। दिनों दिन बढ़ते जा रहे तापमान को लेकर लोग परेशान होने लगे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गई है। एक पल के लिए बिजली गुल होने से लोग पसीने में पूरी तरह से भींग जाते हैं। हालांकि अभी तक बिजली की ज्यादा कटौती नहीं है फिर भी बीच-बीच में बिजली की कटौती लोगों को झटका दिए जा रहे हैं। गर्मी का ऐसा आलम बना हुआ है कि कूलर और पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल रही है।