फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बरात

शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बरात

Mon, 29 Apr 2019 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बरात
शादी का फाइल फोटो
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के एक गांव में हाथरस के सादाबाद से बारात आई थी। सारी तैैयारियां होने के बाद देर रात जब एक रस्म के दौरान दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब दुल्हन राजी नहीं हुई तो बरात वापस लौट गई। इसके बाद सोमवार को दूसरे युवक के साथ युवती की शादी कराई गई।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी जय सिंह की बेटी की रविवार को शादी थी। बरात हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव दिसावर से आई थी। बरात चढ़त कार्यक्रम होने के बाद दूल्हा दरवाजे की रस्म के लिए पहुंचा था। उसी समय दूल्हा शराब के नशे में होने के कारण लड़खड़ाते हुए चलता दिखाई दिया। जिसे जब दुल्हन ने देखा तो वह विफर गई और वह शादी से इंकार करने लगी। घर के महिलाओं के साथ हो बातचीत बाहर लोगों तक पहुंच गई। जिसे लेकर घर के कुछ लोग शादी न करने की बात कहने लगे। जबकि कुछ लोग शादी करने की बात कर रहे थे। बाद में दुल्हन ने शराबी दूल्हा के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले को देखकर बरात के लोग सकते में पड़ गए। इसके बाद लोगों ने शादी कराने का काफी प्रयास किया। दुल्हन के इंकार करने के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। बाद में आनन-फोनन में दुल्हन बनी युवती की दूसरे वहीं के युवक के साथ शादी रचाई गई। वर पक्ष के लोगों का कहना था कि दूल्हे को किसी ने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी यह हालत हो गई। वहीं वधू पक्ष के लोगों ने न थाने में शिकायत की न ही वह और कुछ बताने को राजी थे। इस संबंध में सकरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed