फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अलीगंज में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

अलीगंज में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
सुबह से ही लगने लगीं लंबी कतारें। - फोटो : अमर उजाला
एटा। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की विधानसभा अलीगंज में शनिवार को प्रचार थम जाएगा। प्रत्याशियों की कवायद थमने के बाद प्रशासनिक कवायद में तेजी नजर आने लगी है। अलीगंज में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों को सजाने और संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन मतदान के दिन किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए जीजान से जुटा है।
विज्ञापन

अलीगंज में चुनाव आयोग के निर्देश पर चौथे चरण में होने वाले मतदान से 36 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी प्रचार करते मिलेगा तो आचार संहिता उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर, नुक्कड़ सभा, डोर-टू-डोर प्रचार भी प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं मांग पाएंगे। वहीं चुनाव प्रचार थमने के बाद नोट के बदले वोट खरीदने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। प्रशासन ने इस दौरान वाहनों की चेकिंग और आने जाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा सके। वहीं प्रचार का रथ थमने के साथ ही मतदान के दिन तक जिले में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

तीन लाख मतदाता करेंगे मतदान
अलीगंज विस में कुल 328897 मतदाता मत प्रयोग करेंगे। जिनमें 4584 युवा, 180594 पुरुष और 148303 महिला मतदाता हैैं।
413 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
अलीगंज विस क्षेत्र में 413 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। जिसके लिए दो हजार कार्मिकों को जिम्मा सौंपा गया है। जबकि 338 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
2014 में 67 फीसदी हुआ था मतदान
अलीगंज विस क्षेत्र में साल 2014 में 67.32 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान 327598 मतदाताओं में से 220210 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। 302 वोट नोटा में डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed