{"_id":"5c9b8e4fbdec22140b209fc9","slug":"151553698383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा लोकसभा के लिए 12 पर्चे निरस्त, चुनाव मैदान में अब 13 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा लोकसभा के लिए 12 पर्चे निरस्त, चुनाव मैदान में अब 13 उम्मीदवार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र से अब 13 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 12 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हो गए। अब गुरुवार को नाम वापसी का दिन है। इसी के साथ दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान के महारथियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
लोकसभा निर्वाचन के द्वितीय चरण में होने जा रहे मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 25 नामांकन पत्र शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और सहायक निर्वाचन अधिकारी क्रांतिशेखर सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच पड़ताल के दौरान 12 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
इसमें मोनी फलहारी बाबा, सोनपाल सिंह, जसवीर सिंह, रमेश सैनी, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, अंकुर शर्मा, करुआ, गोविंद, निरंजन सिंह, जितेंद्र उर्फ जीतराज पुरी, कन्हैया लाल, बुद्धासिंह का नाम शामिल है। इसमें किसी के आवश्यक प्रस्तावक नहीं थे तो किसी ने नामांकन की अन्य शर्तों को पूरा नहीं किया था।
विज्ञापन
आखिरकार जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने भाजपा से हेमामालिनी, रालोद से नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक के अलावा ओमप्रकाश, छत्तर, जगवीर सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर, दिनेश कुमार गौतम, रामदेव गौतम, प्रमोद कृष्ण, फक्कड़ बाबा, रामदास त्यागी के नामांकन पत्रों को मान्य किया है। अब गुरुवार को नाम वापसी होनी है। इसके बाद चुनाव मैदान में सभी प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
प्रशासन ने ली राहत की सांस
मथुरा। 12 नामांकन पत्र खारिज होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 25 नामांकन की स्थिति में प्रशासन को मतदान के लिए दो ईवीएम लगानी पड़तीं, जो 13 प्रत्याशी होने पर सिर्फ एक ईवीएम ही लगानी होगी।