फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   छह ट्रेनें रद्द, छह का रूट बदला गया

छह ट्रेनें रद्द, छह का रूट बदला गया

Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
छह ट्रेनें रद्द, छह का रूट बदला गया
डैमो
मथुरा। गुर्जर आंदोलन की सबसे ज्यादा मार मथुरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ रही है। गुर्जरों द्वारा सवाई माधोपुर में रेलवे ट्रैक कब्जा लेने से मथुरा होकर गुजरने वाली छह ट्रेन रद्द कर दीं गईं, वहीं 6 ट्रेनों को आगरा भोपाल होकर चलाया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन पांच से आठ घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम से राजस्थान के गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर सवाई माधोपुर में दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते कोटा, सवाई माधोपुर होकर मुंबई जाने व दिल्ली आने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस, बांद्रा कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, मथुरा सवाई माधोपुर पैसेंजर, मेवाड़ एक्सप्रेस, निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस, इंदौर निजामुदुदीन एक्सप्रेस कोटा के मार्ग से बदलकर आगरा भोपाल के रास्ते चलाई गई। यह ट्रेनें मथुरा जंक्शन पर पांच से आठ घंटे देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के रद्द होने और लेट चलने से यात्री खासे परेशान रहे। ट्रेनों के इंतजार में यात्री वेटिंग रूम व सरकुलेटिंग एरिया में दिन भर इंतजार करते रहे और बार बार पूछताछ केंद्र पर अपनी ट्रेन के आने के बारे में जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


354 रिजर्वेशन रद्द, 1.60 लाख लौटाए
मथुरा। गुर्जर आंदोलन के चलते छह ट्रेन रद्द होने और छह ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने पर शनिवार को 354 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन रद्द करा दिए। रेलवे ने यात्रियों को 1.60 लाख रुपये वापस किए। रेलवे रिजर्वेशन प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी सहित अन्य स्टेशनों के रिजर्वेशन रद्द रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed