{"_id":"5c2e3defbdec2256bb251d11","slug":"151546534383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में खूंटी से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में खूंटी से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में गुरुवार को घर के कमरे में विवाहिता का शव खूंटी से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खूंटी से उतारा। पुलिस की माने तो गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाई है। जबकि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना फरह के गांव मुस्तफाबाद निवासी पदमसिंह के बेटे जगवीर का विवाह पांच साल पहले गांव तरौली के नारायण सिंह की बेटी किरण से हुआ था। गुरुवार को पति खेत पर मजदूरी करने निकल गया। कमरे में खूंटी से विवाहिता को लटका देखकर देवरानी और जेठानी दंग रह गई।
सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को खूंटी से उतारा। शुरूआत में तो दोनों पक्ष में समझौता होने की बात के बाद पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। फिर भी फरह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना ही मुनासिब समझा। मायके वाले मारकर लटकाने का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। विवाहिता के ससुरालीजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।