{"_id":"5c0bfd0cbdec22419a25a541","slug":"151544289548-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर, चार रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर, चार रडार पर
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने दस्तावेज नहीं दिखा पाने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर दो झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं चार स्वास्थ्य विभाग की रडार पर है।
एसीएमओ डा. आरएन गुप्ता ने बताया कि कस्बा अवागढ़ में झोलाछाप दीप कुमार बंगाली की दुकान पर अक्तूबर में छापा मारा था। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार करते हुए झोलाछाप को पकड़ा था। हालांकि टीम को देखकर झोलाछाप भाग गया था। बंगाली क्लीनिक पर कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों को नोटिस दिया गया और एक सप्ताह में दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया था लेकिन झोलाछाप अब तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं निधौलीकलां में क्लीनिक चला रहे झोलाछाप एसएस गुप्ता ने नोटिस के बाद दस्तावेज पेश नहीं किए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग की रडार पर अभी चार अन्य झोलाछाप हैं। इनके खिलाफ भी जल्द एफआईआर कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
अवागढ़ के झोलाछाप दीप कुमार बंगाली और निधौलीकलां के झोलाछाप एसएस गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों को नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने का समय दिया गया था लेकिन दस्तावेज नहीं देने के बाद एफआईआर की कार्रवाई की गई है। अभी चार अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
डा. आरएन गुप्ता, एसीएमओ