फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में प्रबंधतंत्र की नहीं चलेगी मनमानी

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में प्रबंधतंत्र की नहीं चलेगी मनमानी

Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में प्रबंधतंत्र की नहीं चलेगी  मनमानी
मैनपुरी। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी अब प्रबंधतंत्र की मनमानी नहीं चल सकेगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निर्देश पर अब प्रबंधतंत्र की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब इन संस्थाओं में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहयोग से ही नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक कॉलेजों में अभी तक प्रबंधतंत्र को रिक्त पदों के सापेक्ष नई भर्ती करने का अधिकार था। इस पर रोक लगा दी गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद विनय कुमार पांडेय ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों तथा अल्पसंख्यक संस्थानों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अल्पसंख्यक संस्थानों में भी अब माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहयोग से ही शिक्षकों तथा कर्मचारियों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सहायता प्राप्त अन्य कॉलेजों के लिए जो शासनादेश है उसी का पालन किया जाएगा। बोर्ड के सहयोग से ही सारी नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विद्यालयों में प्रबंधतंत्र द्वारा नियुक्ति करने से प्रबंधतंत्र मनमानी करता था। शिक्षित बेरोजगारों से मनमाने तरीके से वसूली कर उनकी नियुक्ति कर देता था। लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा परिषद नियुक्ति करेगा तो प्रतिभागी मेरिट और परीक्षा के अनुसार चयनित होकर आएगा। इसमें किसी प्रकार से अनियमितता की संभावना नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed