{"_id":"5bb3b42e867a557ffe0401c2","slug":"151538503726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान एससी, सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रवृत्ति वितरण समारोह में सात हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
जिले की 221 शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7113 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण हुआ। पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने किया। डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रमाण पत्र करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। एसपी बघेल ने छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वच्छता को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में छोटेलाल इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी, ज्ञान सरोवर, गौरी शंकर इंटर कॉलेज,बृजराज सिंह एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के 604 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। मेयर नूतन राठौर, विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा ने किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर, पिछड़ा वर्ग विभाग के अनुपम रॉय, स्वच्छ भारत मिशन के पुनीत निगम आदि मौजूद रहे।