{"_id":"5b79b39b42c79246695ccb92","slug":"151534702491-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड पर क्रेन से खींचे वाहन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड पर क्रेन से खींचे वाहन, हंगामा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर में वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सर्विस रोड वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया। रविवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई की तो हंगामा हो गया। सिरसागंज के कार सवारों और यातायात प्रभारी के बीच काफी बहस हो गई। पुलिस गाड़ियों को खींचकर ले जाती परंतु इससे पहले ही जुर्माना भरकर छोड़ दिया।
शहर में वाहनों की पार्किंग का कोई व्यवस्था नहीं है। हालात यह है कि हाइवे किनारे सर्विस रोड पार्किंग स्थल बन गया। रविवार को सर्विस रोड स्थित ट्रामा सेंटर के बाहर काफी बाइक और कारें खड़ी थीं। सुबह करीब 11.30 बजे यातायात प्रभारी जितेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई होते ही अधिकांश लोगों ने बाइकों एवं कारों को हटा लिया। यातायात पुलिस ने क्रेन से चार बाइकों को गाड़ी पर रखवा लिया। अधिकांश चार पहिया वाहन हट गए थे।
लेकिन रोड किनारे खड़ी सिरसागंज निवासी प्रवीन सिंह की कार को खींचने के टीम पहुंची तो बहस हो गई। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। जब यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कार स्वामी बैकफुट पर आ गया। यातायात प्रभारी जितेंद्र सिंह का आरोप था कि वह पुलिस टीम से गाली गलौज कर रहा था। यातायात पुलिस कार को क्रेन से खींचकर ले जाने लगी। आखिर कार के मालिक ने यातायात प्रभारी की बात कराई। मामला बढ़ने से पहले सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
शहर में वाहन पार्किंग का कोई स्थल तय नहीं हो सका। जब जाम की समस्या उठाई जाती है तो व्यापार मंडल से लेकर शहर के संभ्रांत नागरिक वाहनों का पार्किंग स्थल बनाने की पहल तो करते हैं। लेकिन भूमि चिह्नांकन होने ही तक मामला रहता है। अभी तक कोई वाहन पार्किंग स्थल ही नहीं बन सका। नगर निगम की ओर से सिनेमा चौराहे के ही सामने बने पार्किंग स्थल पर दुकानें संचालित हो रही हैं वहीं रानीवाला मार्केट के सामने बने पार्किंग स्थल पर कोई वाहन खड़े नहीं करता है।